लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल के दाम में 21 पैसे की कटौती, डीजल भी हुआ सस्ता, जानें 4 नवंबर का रेट

By भाषा | Updated: November 4, 2018 14:32 IST

Petrol and Diesel rates today: तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। 

Open in App

नई दिल्ली, चार नवंबरः पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 4.05 रुपये तथा डीजल 2.33 रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है।सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों द्वारा जारी कीमत अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम में रविवार को 21 पैसे लीटर तथा डीजल में 17 पैसे लीटर की कटौती की गयी। दिल्ली में पेट्रोल अब 78.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.36 रुपये लीटर के भाव है। मुंबई में पेट्रोल 82.28 रुपये तथा डीजल 76.88 रुपये लीटर पर आ गया है।इसके साथ ही पिछले 18 दिनों में पेट्रोल में 4.05 रुपये लीटर और डीजल 2.33 रुपये लीटर सस्ता हुआ है। वाहन ईंधन के दाम 18 अक्टूबर से कम हो रहे हैं।उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी से ग्राहकों को राहत देने के लिये सरकार ने दोनों ईंधन पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये लीटर की कटौती की थी। साथ सरकारी तेल कंपनियों से ईंधन पर एक रुपये की सब्सिडी देने को कहा था। पांच अक्टूबर को पेट्रोल का भाव दिल्ली में 81.50 रुपये लीटर तथा डीजल 72.95 रुपये लीटर पर आ गया।हालांकि बाद में इसमें फिर से तेजी आने लगी थी और 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल बढ़कर 82.83 रुपये तथा डीजल 75.69 रुपये लीटर पर पहुंच गया। पर 18 अक्टूबर से इसके दाम कम हो रहे हैं। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरती तथा रुपये की विनिमय दर में वृद्धि है। उद्योग सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल में और नरमी आने की उम्मीद है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स