लाइव न्यूज़ :

ईंधन की दरों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए के पार, जानें पूरी खबर

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 09:44 IST

देश में पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है । दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 के पार पहुंच गई है । वहीं आने वाले दिनों में कीमत बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देडीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर वृद्धिदिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए के पार, मुंबई में 109आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में हो सकती बढ़ोतरी

दिल्ली :  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि की गई है, जिससे खुदरा दरें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं । आने वाले दिनों में "पर्याप्त" वृद्धि के साथ अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में वृद्धि जारी है ।

राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियों द्वारा मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर  103.24  रुपए प्रति लीटर कर दी गई है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में डीजल  91.77 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है ।

मुंबई में मेट्रो शहरों में ईंधन की दरें सबसे अधिक हैं । वित्तीय राजधानी में पेट्रोल 109.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है । वहीं कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए  महंगा हो गया है जबकि डीजल 94.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है । इस बीच, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 96.26 रुपये हो गई है ।

राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (HPCL) ने 24 सितंबर को दैनिक मूल्य संशोधन फिर से शुरू किया, जिससे 5 सितंबर से प्रभावित दरों में ठहराव समाप्त हो गया ।

मई-जुलाई की अवधि के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी ने देश के आधे से अधिक में पेट्रोल की कीमतों को 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंचा दिया जबकि डीजल ने कम से कम तीन राज्यों में उस स्तर को पार कर लिया ।

बाजार में ऊर्जा की कमी का सामना करने के बावजूद ओपेक द्वारा आपूर्ति की अपनी योजनाबद्ध क्रमिक वृद्धि को बनाए रखने के निर्णय के बाद अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें लगभग सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं । तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बराबर दरों पर रखता है ।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावदिल्लीमुंबईडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम