लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता कायम, जानिए 15 दिसंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2018 08:31 IST

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जारी गिरावट थम गई। जानिए 15 दिसंबर को आपके शहर के रेट्स...

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले 2 महीने में क्रूड ऑयल की कीमतें 30 प्रतिशत तक गिरने के बाद स्थिरता देखी जा रही है। इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को 57 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। यही स्थिरता शुक्रवार और अब शनिवार को भी जारी रही।

शनिवार (15 दिसंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.34 रुपये और डीजल 64.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 75.93 रुपये और डीजल 67.47 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 72.4 रुपये और डीजल 66.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 74.57 और डीजल 70.07 रुपये प्रति लीटर है।

इससे पहले गुरुवार को 57 दिन बाद हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.29 रुपये और डीजल 64.66 रुपये प्रति लीटर रहे। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल का रेट 75.88 रुपये और डीजल 67.55 रुपये प्रति लीटर रहे। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 72.35 रुपये और डीजल 66.30 रुपये प्रति लीटर हो गए। जबकि हैदराबाद में पेट्रोल 74.51 रुपये और डीजल 70.14 रुपये प्रति लीटर रहे।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक  करें।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में देशभर के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर पेट्रोल डीजल की कीमत पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में अक्टूबर 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी।

पिछले 2 महीने में डीजल करीब 12 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल करीब 15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने हो चुके हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है