लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी, जानें 22 अक्टूबर का रेट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 22, 2018 09:05 IST

Petrol & Diesel Price Today's(22 October) Updates in Hindi: सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 30 पैसे की कटौती की गई। जानें आपके शहर में किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल और डीजल...

Open in App

नवरात्रि खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है। सोमवार को लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई। सोमवार (22 अक्टूबर) दिल्ली मे पेट्रोल 81.44 रुपये प्रति लीटर (30 पैसे घटे) और डीजल 74.92 रुपये प्रति लीटर (27 पैसे घटे) की दर से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 86.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.54 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। ये कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू की गई हैं। 

इससे पहले 21 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे की कटौती की गई और ये 81.74 रुपये प्रति लीटर पर था। इसी प्रकार डीजल में 17 पैसे की कटौती के साथ 75.19 प्रति लीटर पर बिका। कीमतों में गिरावट मुंबई में भी देखने को मिली पेट्रोल 87.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आज बंद रहेंगे दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप

 दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट नहीं हटाने के विरोध में आज (22 अक्टूबर) को 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने ऐलान किया है कि पेट्रोल पंप सोमवार को सुबह छह बजे से अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

डीपीडीए ने बताया कि दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं कर रही है, वहीं दूसरे राज्यों ने केंद्र सरकार द्वारा कटौती के बाद ही वैट में कटौती कर दी।  इसके विरोध में हमने सोमवार को पंपों को बंद रखने का फैसला किया है।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब