लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, जानें 21 अक्टूबर का रेट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 21, 2018 08:35 IST

Petrol Diesel Price Today Update:त्योहारी सीजन में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लगातार चौथे दिन राहत मिली है। जानें 21 अक्टूबर 2018 को देश के अलग-अलग शहरों का रेट।

Open in App

नवरात्रि खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है। रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई। 21 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे की कटौती की गई और ये 81.74 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी प्रकार डीजल में 17 पैसे की कटौती के साथ 75.19 प्रति लीटर पर बिक रहा है। कीमतों में गिरावट मुंबई में भी देखने को मिली पेट्रोल 87.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। ये कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू की गई हैं। 

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की कटौती हुई थी और यह 81.99 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। डीजल की कीमत 12 पैसे की कटौती के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। मुंबई की बात की जाए तो शहर में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे की गिरावट के साथ 87.46 रुपये प्रति लीटर हो गई थी वहीं डीजल का भाव 13 पैसे की गिरावट के साथ 79 रुपये प्रति लीटर हो गया।

भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

कल बंद रह सकते हैं कई पेट्रोल-पंप

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को कहा कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है।

एसोसिएशन ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं जिनमें साथ ही सीएनजी पंप भी जुड़े हैं। ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: छह बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: पांच बजे तक बंद रहेंगे। ’’ 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो