लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती जारी, जानें 2 नवंबर को आपके शहर का रेट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 2, 2018 08:19 IST

ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हैं। बता दें कि पिछले 14 दिनों में पेट्रोल का भाव 3.28 रुपए और डीजल का भाव 1.91 रुपए प्रति लीटर घट गया है।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में लगातार 13 दिन से जारी गिरावट थमी लेकिन गुरुवार को फिर कटौती की गई। शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। शुक्रवार (2 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपये प्रति लीटर (19 पैसे की कटौती) की दर से बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 73.64 रुपये प्रति लीटर (14 पैसे की कटौती) है। इसी तरह मुंबई में आज पेट्रोल 84.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। । ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हैं। बता दें कि पिछले 14 दिनों में पेट्रोल का भाव 3.28 रुपए और डीजल का भाव 1.91 रुपए प्रति लीटर घट गया है।

इससे पहले गुरुवार (1 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 79.37 रुपये प्रति लीटर (18 पैसे की कटौती) और डीजल 73.78 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका। मुंबई में पेट्रोल 84.86 और डीजल 77.32 रुपये प्रति लीटर रहा।

भारत के अन्य शहरों का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब ने भी कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाने की बात कही है। इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी जिसके बाद कर्इ राज्यों ने वैट में कटौती की गई थी। इसका असर यह हुआ कि देशभर में पेट्रोल और डीजल 2.50 रु. से 5 रु. तक सस्ता हुआ था।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी