लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं, जानें 15 अक्टूबर का रेट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 15, 2018 08:55 IST

Petrol Diesel Latest Price Updates Today (15th October) in Hindi: पिछले सप्ताह केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अक्टूबरः पिछले सप्ताह केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पिछले शुक्रवार को मिली राहत के एक सप्ताह बाद पेट्रोल-डीजल के भावों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता रही और यह 82.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 75.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। ये कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हैं।

रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.72 रुपये प्रति लीटर (6 पैसे की बढ़ोत्तरी) और डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर (19 पैसे की बढ़ोत्तरी) रहा। मंबई में पेट्रोल 88.18 रुपये प्रति लीटर (6 पैसे की बढ़ोत्तरी) और डीजल 79.02 पैसे प्रति लीटर (20 पैसे की बढ़ोत्तरी) रहा।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेल एवं गैस क्षेत्र की वैश्विक और भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर विचार विमर्श करेंगे। इस बैठक में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वृद्धि पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीसरी सालाना बैठक में तेल एवं गैस खोज तथा उत्पादन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर भी चर्चा होगी।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें