लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से एक महीने के लिए मिल सकती है निजात, ये रहे सबूत!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 9, 2018 07:32 IST

नवंबर में केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की रोजाना बढ़ती कीमतों पर कुछ दिन के लिए रोक लगा सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 सितंबरः पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने देशभर में आग लगा रखी है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 90 रुपये के करीब और डीजल 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोलियम कीमतों की आसमान छूती कीमतों के विरोध ने कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने 10 सितंबर को भारत बंद का आवाहन किया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का असर हमारी रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ता है। इन सब के बावजूद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। रोजाना बढ़ती कीमतों से कुछ दिनों के लिए आपको छुटकारा जरूर मिल सकता है। आप भी सोच रहे होंगे भला राहत मिलने का क्या तरीका है? राहत पाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। सिर्फ नीचे दिए गए दो उदाहरण पढ़ लीजिए, पूरी कहानी समझ जाएंगे।

उदाहरण-1: इस साल मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव हुए थे। 12 को वोटिंग होनी थी लेकिन उससे बीस दिन पहले पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा दिया गया था। उस दौरान 20 दिन कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किए गए। 

उदाहरण-2: इस साल की शुरुआती तिमाही में देश के पांच राज्यों में चुनाव होने थे। इनमें पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर शामिल था। इन चुनावों के मद्देनजर 16 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता देखने को मिली थी।

इस पैटर्न पर गौर करें तो इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार करीब एक महीने के लिए पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम में ब्रेक लगा सकती है। लेकिन यह राहत फौरी तौर पर ही होगी। क्योंकि कर्नाटक चुनाव के लिए 12 मई को वोटिंग होने के बाद लगभग 17 दिनों में ही पेट्रोल के दाम करीब 4 रुपये बढ़ा दिए गए थे।

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है क्योंकि यह इस मुद्दे का प्रभावी हल नहीं है। उन्होंने तेल को फिर से गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में लाने की बात कही।

टॅग्स :विधानसभा चुनावपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया