लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी बढ़े, 15 दिन में 13वीं बार बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर का रेट

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2022 07:20 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 22 मार्च से अब तक 13 बार इसके दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल पिछले 15 दिन में 9 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज पेट्रोल 104.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 85 पैसे प्रति की वृद्धि हुई है।पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि जारी है। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम भारत में बढ़े हैं। पिछले 15 दिन में ये 13वीं बार है जब दाम बढ़े हैं। 22 मार्च से दामों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ था और तब से केवल दो दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पिछले करीब दो हफ्ते में पेट्रोल की कीमतों में 9.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि हुई है।

Petrol-Diesel Price: दिल्ली और मुंबई में क्या है रेट

बढ़े दाम के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 104.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 85 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है। मुम्बई में आज पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 103.92 रुपये है।

पेट्रोल-डीजल का आपके शहर में क्या है रेट?

आप SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते। ऐसे ही बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर आरएसपी कोड लिखकर पेट्रोल-डीजल की कीमत देख सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर HPPrice भेजकर कीमत जान सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। तब से 13 बार कीमतों में वृद्धि की गई है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है। पिछले 15 दिनों में सिर्फ दो दिन यानी 24 मार्च और 1 अप्रैल को तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण