लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: BJP दफ्तर के सामने कार पर फेंका पेट्रोल बम घटना ,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 10:53 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में एक शख्स बीजेपी जिलासचिव की गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंकते हुआ दिख रहा है, हालांकि फुटेज में चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

Open in App

कोयंबटूर (21 मार्च): तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दफ्तर के बाहर कोयंबटूर के बीजेपी जिला सचिव की कार पर पेट्रोल बम फेंका गया है।  फिलहाल इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस पूरी घटनाक्रम का प्रकरण सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में एक शख्स बीजेपी जिलासचिव की गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंकते हुआ दिख रहा है, हालांकि फुटेज में चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी भी सबूत के मिलने की भी खबर प्राप्त नहीं हुई है।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी 'पेरियार' की प्रतिमा कथित रूप से तोड़े जाने के  बाद पेट्रोल बम फेंकने का यह दूसरा मामला है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। 

वहीं, खबर के मुताबिक मामला सामने आने के बाद एक शख्स ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। थानथई पेरियार द्रविड़ कज़गम (टीडीपीके) कार्यकर्ता बालू ने इस मामले में खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया था। बाकी के आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण