लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई एक कैथोलिक नन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से मलयालम फिल्म ‘एक्वेरियम’ की रिलीज पर इस आधार पर रोक लगाने का अनुरोध किया है कि यह ‘‘ईशनिंदा’’ है और इससे बड़े पैमाने पर ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत होगी।

यह फिल्म ओटीटी प्लेफॉर्म पर 14 मई को रिलीज होनी है।

याचिकाकर्ता नन और पेशे से मनोचिकित्सक जेस्सी मणि ने इस आधार पर फिल्म को रिलीज करने का विरोध किया है कि इसमें कथित तौर पर ‘‘दो पादरियों के साथ नन के यौन संबंध को दिखाया गया है।’’

फिल्म में सन्नी वायने, हनी रोज और राजश्री पोनप्पा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

याचिकाकर्ता के अनुसार, यह फिल्म 2012-13 में बनी थी और इसका मूल नाम ‘पिथविनम पुथुरानम परिसुधाथमाविनम’ था जिसका मतलब है ‘‘पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा’।

याचिका में दावा किया गया है कि बाद में प्रोड्यूसरों ने परिसुधाथमाविनम शब्द हटा दिया और जब उन्होंने सेंसर बोर्ड में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया तो बोर्ड ने यह देने से इनकार करते हुए कहा कि फिल्म ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है।

याचिका में कहा गया है कि अब प्रोड्यूसर ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि वह फिल्म की रिलीज पर रोक लगाएं या याचिकाकर्ता द्वारा उठाए मुद्दे पर फैसला होने तक इसे स्थगित कर दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक