लाइव न्यूज़ :

सभी उत्पादों पर शाकाहारी और मांसाहारी का लेबल लगाने को लेकर अदालत में याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह घरेलू उपकरणों और परिधानों सहित जनता द्वारा उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं को ''शाकाहारी'' या '' मांसाहारी'' के रूप में लेबल लगाने की संभावना का पता लगाए जो वस्तुओं के निर्माण के लिए उपयोग की गई सामग्री और निर्माण प्रक्रिया के आधार पर इसका अंतर करे।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने मंगलवार को निर्देश दिया कि राम गौ रक्षा दल द्वारा दायर याचिका को जनहित याचिकाओं की सुनवाई करने वाली पीठ के समक्ष 11 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। याचिका दायर करने वाला ट्रस्ट गायों के कल्याण के लिए काम करता है।

न्यायाधीश ने कहा कि याचिका, जनहित याचिका के समान है और यह विवादित नहीं थी।

याचिकाकर्ता ने अपने वकील रजत अनेजा के माध्यम से दायर याचिक में कहा कि कई ऐसी वस्तुएं और सामग्री हैं जोकि रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग की जाती हैं, लेकिन उपयोगकर्ता को यह नहीं पता होता कि वे जानवरों से प्राप्त होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी