लाइव न्यूज़ :

पीटर मुखर्जी ने लिखा संस्मरण, कहा: विवाद खड़ा करना, इरादा नहीं है

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी संकट में घिरे मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने अपना संस्मरण लिखा है जिसके बारे में उनका कहना है कि यह सेटेलाईट टेलीविजन उद्योग में उनके अनुभवों का महज स्मृति संग्रह है और उसका इरादा न तो कोई विवाद खड़ा करना है और न ही कोई गोपनीय बातें सामने लाना नहीं है।

स्टार इंडिया के पूर्व कार्यकारी प्रमुख ने कहा, ‘‘ इसका इरादा विशुद्ध रूप से करीब तीन दशक के अपने सफर को साझा करना, इस दौरान की गयी ढेरों गलतियों और बहुत से सबकों को सामने लाना है।’’

मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के कभी राइट हैंड रहे मुखर्जी की पुस्तक ‘ स्टारस्ट्रक्: कंफेशंस ऑफ ए टीवी एक्जक्यूटीव’ भारतीय टेलीविजन उद्योग की कहानी है।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह पुस्तक संस्मरण है। उससे ज्यादा कुछ नहीं। यह भारत में सेटेलाइट टेलीविजन के प्रारंभिक वर्षों के सबसे कठिन दौर और तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अपनी स्मृतियों का संग्रह है। इसका इरादा न तो कोई विवाद खड़ा करना है और न ही कोई गोपनीय बात सामने लाना है। ’’

वह लिखते हैं, ‘‘ इसका इरादा विशुद्ध रूप से करीब तीन दशक के अपने सफर को साझा करना, इस दौरान की गयी ढेरों गलतियों और ढेर सारे सबकों को सामने लाना है।’’

नब्बे के दशक का प्रारंभ ‘‘ बेवाच’’ से लेकर ‘‘चीयर्स’’ और फिर ‘‘ दे जेरी स्प्रिंगर शो’ तक अमेरिकी टीवी का वर्चस्व का प्रतीक था। लेकिन वह सोच भारत में काम नहीं आ रही थी जहां एक अरब टीवी दर्शकों तक पहुंच पर सशक्त स्थलीय नेटवर्क का दबदबा था।

एक बड़ा मौका भांपते हुए मर्डोक ने मुखर्जी को भारत में मामूली विदेशी स्वामित्व वाले टीवी चैनल को दुनिया में सबसे बड़े चैनलों में एक बनाने का असंभव सा जान पड़ने वाला कार्य सौंपा। मुखर्जी ने घाटे में चल रहे स्टार टीवी को अरबों डॉलर का नेटवर्क बनाने में अहम भूमिका निभायी।

मुखर्जी के अनुसार न तो स्टार संस्थापक रिचर्ड ली और न ही मर्डोक भारत को अपने कारोबारी मॉडल के लिए उपयुक्त बाजार समझते थे।

वह लिखते हैं, ‘‘भारत को अहम बाजार के रूप में लेना बिल्कुल नयी बात थी और हम उनके पास आ गये ... भारतीय उपभोक्ता तेजी से बदल रहा था और टेलीविन इस बदलाव का बड़ा वाहक था। टेलीविजन और अंतरराष्ट्रीय सामग्री तक आसान पहुंच का मतलब उनके सेटों से उपभोक्ताओं का चिपका रहना था।

वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में इसका भी जिक्र है कि कैसे अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रस्तोता के रूप में लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू