लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार हुआ ऐसा, हार्ट अटैक से बचाने लिए डॉग के दिल में फिट किया बच्चों वाला पेसमेकर

By भाषा | Updated: February 10, 2020 20:05 IST

डॉक्टर भानू और डॉक्टर कुणाल देव शर्मा ने इस मामले को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ चर्चा की और कुतिया के दिल में पेसकर लगाने के लिए ऑपरेशन की योजना बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देयह ऑपरेशन इसलिए किया गया है कि खुशी के दिल की हालत बहुत खराब हो गई थी और दिल की धड़कन 20 बीट प्रति मिनट तक गिर गई थी, जबकि सामान्य तौर पर यह 60-120 होनी चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साढ़े सात साल की कॉकर स्पेनियल नस्ल की कुतिया के दिल में पेस मेकर लगाया गया है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह देश में किसी पशु का इस तरह का पहला ऑपरेशन है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ‘खुशी’ नाम की कुतिया के दिल में बच्चों को लगाया जाने वाला पेसमेकर फिट किया गया है। 

यह ऑपरेशन इसलिए किया गया है कि खुशी के दिल की हालत बहुत खराब हो गई थी और दिल की धड़कन 20 बीट प्रति मिनट तक गिर गई थी, जबकि सामान्य तौर पर यह 60-120 होनी चाहिए। ग्रेटर कैलाश स्थित निजी अस्पताल के डॉ भानू देव शर्मा ने कहा, “ उसका दिल उस गति से नहीं धड़क रहा था जो ह्रदय के सामान्य तौर पर काम करने लिए ज़रूरी होता है। 

दिल से निकलने वाले रक्त की मात्रा भी खासी घट गई थी और खुशी कई बार बेहोश भी हो गई थी।” उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में कान के ऑपरेशन के दौरान वह मरने को थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद खुशी को निगरानी में रखा गया और ईसीजी से पता चला कि रूकावट के कारण उसका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था। 

डॉक्टर भानू और डॉक्टर कुणाल देव शर्मा ने इस मामले को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ चर्चा की और कुतिया के दिल में पेसकर लगाने के लिए ऑपरेशन की योजना बनाई। ऐसा ऑपरेशन भारत में पहले कभी नहीं हुआ था। पिछले साल 15 दिसंबर को उसके दिल में पेसमेकर लगाया गया था। इस ऑपरेशन में डेढ़ घंटे का वक्त लगा था।

टॅग्स :दिल्लीइंडियाडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम