लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया से असम लौटा व्यक्ति, उसके परिवार के चार सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:40 IST

Open in App

तिनसुकिया (असम), 26 दिसंबर नाइजीरिया से असम लौटा 57 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके परिवार के चार सदस्य और उसकी घरेलू सहायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

तिनसुकिया के उपायुक्त नरसिंह पवार संभाजी ने बताया कि उनके नमूने संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति एक सप्ताह से अधिक समय पहले नाइजीरिया के लागोस से लौटा था।

संभाजी ने कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ में क्षेत्रीय चिकित्सकीय अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) द्वारा विकसित की गई एक किट के जरिए छह लोगों के ओमीक्रोन से भी संक्रमित होने का पता चला। बहरहाल, उनके नमूनों को संपूर्ण-जीनोम अनुक्रमण और पुष्टि के लिए जोरहाट स्थित उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान भेजा गया है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो-तीन दिन में संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद सटीक स्थिति का पता लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 02 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 02 January 2026: सिंह राशिवालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीराष्ट्रवादी भावना की प्रतिध्वनि है ‘धुरंधर’?, दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का कीर्तिमान...

विश्वपड़ोसी देशों में राजनीतिक उथल-पुथल थमने की बंधती उम्मीद

भारतGovt Girl Child Scheme: बिहार में बेटी के जन्म पर सरकार करा रही FD, ऐसे उठा सकते है इसका लाभ; जानें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतनासिक निकाय चुनाव: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से आएं नेता को लगाया गले, भाजपा कार्यकर्ता बेटिकट, विधायक राहुल ढिकले के खिलाफ प्रदर्शन

भारतपरीक्षा पे चर्चाः 9वें एडिशन और 3.56 करोड़ पंजीकरण, बच्चे, शिक्षक और अभिभावक से संवाद करेंगे पीएम मोदी

भारतगर्भ में 16 सप्ताह और 1 दिन का जीवित भ्रूण, गर्भपात कराने के लिए पत्नी की सहमति ही मायने?, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा-पति का कोई हक नहीं

भारतभारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया, देखिए लिस्ट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें