लाइव न्यूज़ :

आभूषण छीनने में लिप्त व्यक्ति और उसका पुत्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च पुत्री के विवाह के लिए सोना एकत्रित करने के वास्ते आभूषण छीनने में लिप्त होने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को उसके पुत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को एक शिकायत दर्ज की गई थी कि काले रंग के स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों ने एक महिला से उसकी सोने की चेन छीन ली। इसी तरह का एक मामला 17 फरवरी को डाबरी क्षेत्र में दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटर की पहचान की और सर्वपाल सिंह और उसके 24 वर्षीय पुत्र जसमीत को हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ लिया।’’

डीसीपी ने कहा कि सर्वपाल काले रंग का मास्क, काले रंग का हेलमेट पहनता था तथा स्कूटर के आगे की नम्बर प्लेट पर सफेद रंग का कागज लगाकर और पीछे की नम्बर प्लेट कीचड़ डालकर छुपा देता था।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सर्वपाल ने बताया कि उसने आभूषण छीनने का सहारा लिया क्योंकि वह अपनी पुत्री के विवाह के लिए सोना एकत्रित करना चाहता था, जिसकी सगाई हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल