लाइव न्यूज़ :

शिरडी साईबाबा मंदिर में हर दिन 10,000 और श्रद्धालुओं को दर्शन करने की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:49 IST

Open in App

शिरडी, 17 नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही अहमदनगर जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध शिरडी मंदिर में जाकर पास लेने वाले 10,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन साईबाबा के दर्शन करने की मंजूरी देने का फैसला किया है।

जिला प्रशासन ने छह अक्टूबर को एक आदेश जारी कर ऑनलाइन माध्यम से पास लेने वाले 15,000 श्रद्धालुओं को हर दिन दर्शन करने की अनुमति दी लेकिन मामलों में कमी आने के मद्देनजर प्राधिकारियों को वहीं जाकर पास लेने वाले और अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव मिला।

ऑनलाइन माध्यम से 15,000 श्रद्धालुओं को पास जारी किए जा रहे हैं, इसका मतलब है कि अब कुल 25,000 श्रद्धालु हर दिन साईबाबा के दर्शन कर सकते हैं।

अहमदनगर जिलाधीश राजेंद्र भोंसले द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘‘बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार साईबाबा मंदिर ट्रस्ट ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए प्रतिदिन वहीं जाकर पास लेने वाले 10,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की मंजूरी दी है।’’

महामारी से पहले हर दिन लाखों श्रद्धालु शिरडी आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब