लाइव न्यूज़ :

येचुरी का ट्वीट, ईद खुशी-जश्न का पर्व है और हम कश्मीर की जनता के साथ हैं, जिन्हें उनके ही घरों में कैद किया गया है

By भाषा | Updated: August 12, 2019 12:50 IST

येचुरी ने लोगों को ईद उल अज़हा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अब तक कश्मीर में अपने सहयोगियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि येचुरी और भाकपा महासचिव को शुक्रवार को श्रीनगर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने सरकार को आगाह किया कि जम्मू-कश्मीर के दर्जे में बदलाव का असर विशेष दर्जा प्राप्त अन्य राज्यों में महसूस किया जाएगा। में भूलना नहीं चाहिए कि ऐसे अधिकतर राज्य भारत की सीमा पर स्थित हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों को उनके ही घरों में कैद किया गया है। साथ ही उन्होंने सरकार को आगाह किया कि जम्मू-कश्मीर के दर्जे में बदलाव का असर विशेष दर्जा प्राप्त अन्य राज्यों में महसूस किया जाएगा।

येचुरी ने लोगों को ईद उल अज़हा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अब तक कश्मीर में अपने सहयोगियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि येचुरी और भाकपा महासचिव को शुक्रवार को श्रीनगर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘ईद खुशी और जश्न का पर्व है और हम कश्मीर की जनता के साथ हैं जिन्हें उनके ही घरों में कैद किया गया है। हम अब भी नहीं जानते कि कश्मीर में हमारे कॉमरेड कहां और कैसे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और विचारों की विविधताओं वाला देश है और यही हमारी ताकत है।

अलोकतांत्रिक तरीके से और बलपूर्वक जम्मू-कश्मीर के दर्जे में बदलाव का असर विशेष दर्जे वाले अन्य राज्यों में महसूस किया जाएगा। हमें भूलना नहीं चाहिए कि ऐसे अधिकतर राज्य भारत की सीमा पर स्थित हैं।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०सीताराम येचुरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?