लाइव न्यूज़ :

लोगों को ममता से ‘ममता’ की उम्मीद थी लेकिन ‘निर्ममता’ मिली : मोदी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:47 IST

Open in App

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), सात फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए रविवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोग उनसे ‘ममता’ दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता’ मिली।

राज्य में अपनी पहली रैली में मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उस पर ‘‘भ्रष्टाचार एवं कुशासन’’ के आरोप लगाए और कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले दस वर्षों में ‘‘कई बेइमानियां’’ कीं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से हटाने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल ममता बनर्जी से ‘ममता’ की उम्मीद कर रहा था लेकिन उसे पिछले दस वर्षों में ‘निर्ममता’ मिली... टीएमसी सरकार राज्य में वामपंथी मोर्चा के कुशासन का महज पुनर्जन्म है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मातृभूमि की जयकार के नारे सुनती हैं तो गुस्सा हो जाती हैं। जब आप अपने अधिकार मांगते हैं तो वह गुस्सा हो जाती हैं। जब देश की छवि खराब करने के षड्यंत्र रचे जाते हैं तो वह चुप रहती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ षड्यंत्रकारी चाय एवं योग से जुड़ी भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। दीदी ने क्या इन षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कुछ भी बोला? देश इस षड्यंत्र के खिलाफ पूरे ताकत से जवाब देगा।’’

तृणमूल कांग्रेस पर राजनीति का अपराधिकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बंगाल के लोगों ने अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में सभी केंद्रीय योजनाओं को लागू करने का निर्णय किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती