लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू, 7 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: July 5, 2020 17:46 IST

गाजियाबाद में पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच और आग पर काबू पाया।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।मिल रही जानकारी के मुताबिक, कम से कम 7 लोगों की फैक्ट्री में आग लगने से मौत हुई है।मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

नई दिल्ली: गाजियाबाद के मोदीनगर के ग्राम बरखवा में बर्थडे केक में लगने वाली पेंसिल बम बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।

बता दें कि पेंसिल बम बनने वाली इस फैक्ट्री में हुए धमाके से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के करीब रहने वाले लोगों ने जोरदार धमाका के बाद आग लगने की बात कही है।

इस घटना की सूचना आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल करते हुए आग पर काबू पाया है। 

सूत्रों की मानें तो आग की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत भी हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम पहुंची है। लेकिन, आग इससे पहले ही आग पूरी तरह से फैक्ट्री में फैल गया था और इस आग ने करीब आधे दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है। 

इसके साथ ही करीब 4 घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में इस समय सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी खुद जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय ने दी है।

इससे पहले गाजियाबाद के गत्ते की फैक्ट्री में लगी थी आग-

बता दें कि इससे पहले इसी माह के 1 जुलाई (बुधवार) को गाजियाबाद में भीषण आग लगने की खबर थी। दरअसल , औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित एक गत्ते के गोदाम में बुधवार रात अचानक आग लग गई थी।

गाजियाबाद की आठ और नोएडा की दो दमकल की गाड़ियों ने देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक गोदाम बंद था। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका था। जिस गोदाम में आग लगी थी वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में सौर ऊर्जा मार्ग पर कमल पैकर्स नाम से गोदाम है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि गोदाम में पुराने गत्ते व कागज एकत्र कर लाए जाते हैं। इसके बाद उनको पैक कर रिसाइकिल के लिए कहीं और भेजा जाता है। गोदाम बंद था। ऐसे में रात के पौने 9 बजे कैसे आग लगी पता किया जा रहा है।

टॅग्स :गाज़ियाबादअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है