लाइव न्यूज़ :

'पहले 10 किलो कम कर फिर राहुल जी से मिलना', जीशान सिद्दीकी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2024 21:41 IST

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी के सर्कल के एक व्यक्ति ने उन्हें कांग्रेस नेता से मिलने के लिए 10 किलोग्राम वजन कम करने के लिए कहा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देजीशान ने पत्रकारों को बताया, राहुल गांधी के सर्कल के लोग हमसे ठीक से बात नहीं करते हैंउन्होंने कहा, नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझे धक्का देकर गिरा दिया गया थाउन्होंने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता पर भी सवाल उठाते हुए इसे फर्जी बताया

मुंबई: कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक जीशान सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। गुरुवार (22 फरवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जीशान सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी के सर्कल के एक व्यक्ति ने उन्हें कांग्रेस नेता से मिलने के लिए 10 किलोग्राम वजन कम करने के लिए कहा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।

जीशान ने पत्रकारों को बताया, "राहुल गांधी के सर्कल के लोग हमसे ठीक से बात नहीं करते हैं। नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझे धक्का देकर गिरा दिया गया था। उनके करीबी एक शख्स ने मुझसे कहा था, 'पहले 10 किलो कम कर, फिर तुझे राहुल जी से मिलवाऊंगा'।" उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस तब हुई जब कांग्रेस ने उनकी जगह अखिलेश यादव को युवा कांग्रेस की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता फर्जी है: जीशान

कांग्रेस में धर्मनिरपेक्षता नहीं होने का आरोप लगाते हुए जीशान ने कहा कि पार्टी मुस्लिम नेताओं का समर्थन नहीं कर रही है, बल्कि चाहती है कि मुसलमान उसे वोट दें। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के अंदरूनी लोग कांग्रेस पार्टी को नष्ट करना चाहते हैं। यह संकेत देते हुए कि वह कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों से बात करेंगे और अन्य राजनीतिक विकल्पों की तलाश करेंगे। उनके पिता बाबा सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए।

जीशान ने उद्धव ठाकरे की आलोचना की

जीशान ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की और उन पर सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्र, बांद्रा (ई) से संबंधित कई मुद्दे अनसुलझे रहे। उन्होंने याद करते हुए कहा, "ठाकरे खुलेआम कहते थे कि बाबरी मस्जिद को शिवसैनिकों ने ध्वस्त किया था और कांग्रेस उनके साथ गठबंधन में थी।"

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारत जोड़ो न्याय यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?