लाइव न्यूज़ :

पेगासस फोन जासूसी मामलाः ठाकरे सरकार के मंत्री ने बोला हमला, कहा-मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को बर्बाद कर रही...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2021 18:24 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सतेज पाटिल ने आगे ट्वीट किया, "हमें मजबूत आईटी तंत्र की आवश्यकता है जो उपयोगकर्ता की जानकारी को प्रदान करने के लिए तकनीकी प्लेटफार्मों का दुरुपयोग करने के बजाय, सरकार को जवाबदेह बनाएं और प्रत्येक भारतीय की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करें

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया संस्थानों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है।300 से अधिक मोबाइल नंबर, हो सकता है कि हैक किए गए हो।यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है।

मुंबईः महाराष्ट्र के गृह एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने सोमवार को पेगासस स्पाईवेयर मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि यह सरकार देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बर्बाद कर रही है।

 

पटेल ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "पेगासस लीक भारतीय लोगों के विश्वास और उनकी गोपनीयता का एक बड़ा उल्लंघन है। एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की मदद से करदाताओं के पैसे का उपयोग करके भारतीय नागरिकों की जासूसी की जा रही है, मोदी सरकार भारत के महान लोकतांत्रिक मूल्यों को बर्बाद कर रही है।”

महाराष्ट्रकांग्रेस के नेता ने आगे ट्वीट किया, "हमें मजबूत आईटी तंत्र की आवश्यकता है जो उपयोगकर्ता की जानकारी को प्रदान करने के लिए तकनीकी प्लेटफार्मों का दुरुपयोग करने के बजाय, सरकार को जवाबदेह बनाएं और प्रत्येक भारतीय की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करें!"

गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर, हो सकता है कि हैक किए गए हो।

यह रिपोर्ट रविवार को सामने आई है। सरकार ने अपने स्तर पर खास लोगों की निगरानी संबंधी आरोपों को खारिज किया है। सरकार ने कहा,‘‘ इसका कोई ठोस आधार नहीं है या इससे जुड़ी कोई सच्चाई नहीं है।’’ 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरमहाराष्ट्रकांग्रेसनरेंद्र मोदीइजराइलभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी