लाइव न्यूज़ :

JNU में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर आखिर टूटी कुलपति की चुप्पी, कहा- हमें परिसर में शांति और सामान्य स्थिति करनी होगी बहाल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 15, 2019 14:40 IST

जेएनयू छात्रावास के लिए ढाई हजार रुपये फीस देनी होती है जोकि बढ़ाकर 4200 रुपये की जा रही है, जिसमें 1700 रुपये सेवाशुल्क के तौर पर जोड़े गए हैं। फीस में बिजली, सफाई और पानी की फीस भी जोड़ी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र हड़ताल पर हैं।इस बीच छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन जेएनयू के कुलपति ने चुप्पी साध रखी थी जोकि अब जाकर टूटी है।

जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र हड़ताल पर हैं। इस बीच छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन जेएनयू के कुलपति ने चुप्पी साध रखी थी जोकि अब जाकर टूटी है और उन्होंने छात्रों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा है कि जेएनयू को विश्वस्तर पर प्रसिद्ध विश्वविद्यालय बनाने के लिए परिसर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करनी होगी, जोकि हमारा कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है। इसके लिए  हमें जेएनयू को सीखने का स्थान और महत्वपूर्ण पहचान बनाने के मिशन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना चाहिए। जेएनयू में करीब पखवाड़े भर से फीस वृद्धि के लिए सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शन करते हुए देखा गया। जेएनयू के ये छात्र खासकर मसौदा छात्रावास नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि इसमें शुल्क वृद्धि, ड्रेस कोड और कर्फ्यू के समय को लेकर प्रावधान हैं। 

जेएनयू में ये बढ़ाई गई फीस 

जेएनयू के छात्रों ने मीडिया को बताया कि अभी छात्रावास के लिए ढाई हजार रुपये फीस देनी होती है जोकि बढ़ाकर 4200 रुपये की जा रही है, जिसमें 1700 रुपये सेवाशुल्क के तौर पर जोड़े गए हैं। फीस में बिजली, सफाई और पानी की फीस भी जोड़ी गई है। छात्र मसौदा छात्रावास नियमावली को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, छात्रावास सिक्यॉरिटी के लिये ली जाने वाली राशि को 5500 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दी गई है, जिसे बाद में वापस करने का प्रावधान है। वहीं, सिंगल-सीटर रूम का किराया 20 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि डबल-सीटर रूम का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति माह किया गया है।

जेएनयू में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज

इधर, जेएनयू के प्रशासन ने प्रशासनिक खंड में तोड़फोड़ के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा रात 11 बजे शिकायत दर्ज करवाई गई। इसमें वीडियो और फोटो के सबूत भी दिए गए। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है। बुधवार को छात्र होस्टल फीस में वृद्धि के बारे में कुलपति से बात करने के लिए प्रशासनिक खंड में घुस गए थे। यहां की दीवारों पर उन्होंने कुलपति के बारे में कई बातें लिखी थीं। बृहस्पतिवार को परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में पैरों की ओर कई आपत्तिजनक संदेश भी लिखे हुए थे जिनका लक्ष्य दक्षिणपंथी संगठन थे। प्रतिमा का अब तक अनावरण नहीं हुआ है। छात्रों के विरोध के बाद जेएनयू ने फीस वृद्धि को आंशिक रूप से वापस लेने की घोषणा की लेकिन छात्रों ने इसे आंखों में धूल झोंकने जैसा बताया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो