लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान प्रदर्शन के लिए पाटनेकर ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:16 IST

Open in App

पणजी, 27 जनवरी गोवा के विधानसभाध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने विधानसभा में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अभिभाषण के दौरान सदन में तख्तियां ले कर आने के लिए विपक्षी दलों के सदस्यों को बुधवार को आड़े हाथ लिया।

पाटनेकर ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तख्तियां प्रदर्शित की थीं।

बुधवार को विधानसभाध्यक्ष ने घोषणा की कि विपक्षी सदस्यों का कृत्य सदन के विशेषाधिकार का हनन है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब राज्यपाल सदन में उपस्थित होते हैं, तो सदस्यों को उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए।’’

पाटनेकर ने तख्तियों का हवाला देते हुए कहा कि सदस्यों को सदन में बाहरी चीजें लाने से पहले अध्यक्ष की पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेषाधिकार का एक गंभीर उल्लंघन है।’’

विपक्षी सदस्यों को नोटिस पर रखते हुए विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को विधानसभा का सत्र कम करके पांच दिन का करने के विरोध में प्रदर्शन किया था।

विपक्ष के नेता दिगम्बर कामत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सदस्यों, एमजीपी विधायक सुदीन धवलीकर और निर्दलीय विधायक रोहन खाउंटे ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू