लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद के बाद राबड़ी से मिले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, राजनीतिक कयास तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 10:00 IST

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और उनसे हालचाल लिया है। इस दौरान वहां पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे।

Open in App

पटना(26 मार्च): प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी  को हमेशा आड़े हाथ लेने वाले वाले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के खिलाफ जाने वाला काम किया है। ऐसे तो वो हमेशा से ही पार्टी के खिलाफ बोलते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि वह पार्टी के विरोधियों से मिले हैं। खबर के अनुसार बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को लालू यादव के परिवार से मुलाकात की है।

बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और उनसे हालचाल लिया है। इस दौरान वहां पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। इस दौरान शत्रुघ्न खासा खुश भी नजर आए हैं। इतना ही नहीं इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का हाल लेने के लिए वह रांची के अस्पताल भी पहुंचे थे। 

इस मुलाकात की जानकारी तेजस्वी यादव ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा की काफी तारीफ की है। ट्वीट के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की, साथ उन्हें ऊपरी अदालत में न्याय मिलने की उम्मीद जताई। लालू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि वो पारिवारिक मित्र की हैसियत से लालू और उनके परिवार से मिले, उनके बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी। 

इस मुलाकात के बाद राजनीति के गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। कहा जाने लगा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी नई राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे है, क्योंकि उन्हें लगता है और वो जानते भी हैं कि बीजेपी इस बार उन्हें पटना साहिब की सीट नहीं देने वाली है। वहीं बीजेपी की ओर से इस मुलाकात पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हातेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया