लाइव न्यूज़ :

राजद में पोस्टर वॉरः तेजप्रताप के पोस्टर से तेजस्वी गायब, पोस्टर पर पोती कालिख, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2021 21:07 IST

राजद में पोस्टर को लेकर विवाद तब छिड़ा जब रविवार को छात्र राजद की एक बैठक को लेकर पोस्टर तैयार किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कार्यालय के अलावा पटना की सड़कों किनारे कई जगहों पर लगाया गया.पोस्टर में तेजप्रताप यादव, लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की तस्वीर तो थी.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इस पोस्टर से आउट कर दिये गये थे.

पटनाः बिहार में एकबार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. इस बार राजद के अंदर ही यह खेल चल रहा है. इससे लालू परिवार में भारी कलह के संकेत मिल रहे हैं.

कल तेजप्रताप के पोस्टर से तेजस्वी यादव की तस्वीर को नहीं लगाया गया था तो वहीं, आज तेजस्वी यादव के पोस्टर में तेजप्रताप की तस्वीर नहीं लगाई गई है. यही नहीं तेजप्रताप की तस्वीर पर कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा कालिख पोत दी गई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

राजद में पोस्टर को लेकर विवाद तब छिड़ा जब रविवार को छात्र राजद की एक बैठक को लेकर पोस्टर तैयार किया गया. इस पोस्टर को प्रदेश कार्यालय के अलावा पटना की सड़कों किनारे कई जगहों पर लगाया गया. लेकिन इस पोस्टर के लगते ही विवाद शुरू हो गया.

दरअसल, इस पोस्टर में तेजप्रताप यादव, लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की तस्वीर तो थी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इस पोस्टर से आउट कर दिये गये थे. इस पोस्‍टर में तेजस्‍वी की तस्‍वीर नहीं लगाए जाने को लेकर खूब खिचडी पकी. तेजप्रताप ने इस पूरे मसले पर रविवार को सफाई भी दी. लेकिन रात होते-होते एक शख्‍स ने इस पोस्‍टर पर कालिख पोत दी.

वहीं आज सुबह तक यह पोस्‍टर उतार दिया गया. अब पार्टी दफ्तर के बाहर फिर से नया पोस्‍टर लग गया है और इसमें से तेजप्रताप फिर गायब हो गए हैं. दो दिन पुराने पोस्‍टर को हटाकर लगाए गए नए वाले में केवल तेजस्‍वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की ही तस्‍वीरें लगी हैं.

इधर, पोस्टर से तेजस्वी के आउट होते ही राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई. हालांकि, तेजप्रताप खेमा इस पूरे प्रकरण में डैमेज कंट्रोल में लगा रहा. उनका कहना है कि दोनों भाइयों में कोई विवाद नहीं है. इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है. बता दें कि 11 जून को पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर लगाए गए पोस्टरों में तेजप्रताप की तस्वीर नहीं थी.

जिसके बाद ऐसा ही माहौल सामने बना था. बताया जा रहा था कि तेजप्रताप इससे नाराज थे. मंच पर उनकी नाराजगी भी दिख रही थी. बताया जा रहा है कि पोस्‍टर पर कालिख पोते जाने के बाद इस इस मामले में काफी किरकिरी होने के बाद राजद उस शख्‍स का पता लगाने में जुटा है, जिसने पोस्‍टर पर कालिख पोती. दूसरी तरफ कार्यालय के सामने लगे उस बडे़ पोस्‍टर को हटा दिया गया है, जिसको लेकर बवाल हुआ था. नए पोस्‍टर पर तेजप्रताप की तस्‍वीर नहीं है.

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा