लाइव न्यूज़ :

पटना के एक सरकारी अस्पताल में महिला के पेट से निकाला गया 15 किलो का ट्यूमर, सर्जरी करने वालीं डॉक्टर ने कही ये बात

By भाषा | Updated: July 2, 2022 10:05 IST

सर्जरी करने वालीं डॉ उषा कुमारी ने कहा, ‘हम आलमगंज इलाके की रहने वाली रूपा देवी की जांच रिपोर्ट को देखकर चौंक गए थे। उसे पिछले कई महीनों से परेशानी थी। वह मंगलवार को अस्पताल में आई थी, जिसके बाद उसकी जांच की गयी थी।’

Open in App
ठळक मुद्देमहिला रोगी की उम्र 40 साल है तथा उसे सालों से पेट में दर्द और सूजन की शिकायत थीमहिला की शुक्रवार को सर्जरी की गई, वह खतरे से बाहर है

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से करीब 15 किलोग्राम वजन के गर्भाशय संबंधी ट्यूमर को ऑपरेशन करके निकाला गया है। अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ उषा कुमारी के मुताबिक, महिला रोगी की उम्र 40 साल है तथा उसे पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रोफेसर डॉ उषा कुमारी के नेतृत्व में ही चिकित्सकों के एक दल ने महिला की सर्जरी कर उसके पेट से यह ट्यूमर निकाला है। डॉ उषा कुमारी ने कहा, ‘हम आलमगंज इलाके की रहने वाली रूपा देवी की जांच रिपोर्ट को देखकर चौंक गए थे। उसे पिछले कई महीनों से परेशानी थी। वह मंगलवार को अस्पताल में आई थी, जिसके बाद उसकी जांच की गयी थी।’

 उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद से महिला खतरे से बाहर है। डॉ उषा कुमारी ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार एनएमसीएच में हमारे विभाग में सर्जरी द्वारा निकाला गया ट्यूमर अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है।’’

टॅग्स :पटनाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी