लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया के विमान में फर्श पर यात्री ने शौच, पेशाब किया और फिर थूका, सहयात्री हुए नाराज, पकड़ा गया आरोपी

By अनिल शर्मा | Updated: June 27, 2023 07:44 IST

आरोपी यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी यात्री की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है।उसने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया तथा थूका।

नयी दिल्लीः पुलिस ने सोमवार को कहा कि एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली उड़ान के दौरान फर्श पर शौच तथा पेशाब करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून को एआईसी 866 उड़ान में हुई थी। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी यात्री की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है जिसने विमान के फर्श पर शौच और पेशाब किया तथा थूका।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने यात्री को मौखिक चेतावनी दी। विमान के गंतव्य पर पहुंचने पर एअर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गए। पायलट-इन-कमांड को भी स्थिति के बारे में सतर्क किया गया था, और आगमन पर सुरक्षा सहायता के लिए अनुरोध कंपनी को भेजा गया था। जैसा कि एफआईआर में बताया गया है, ऐसी हरकत से कई यात्री उत्तेजित हो गए।

आरोपी यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह की एक  घटना 26 नवंबर, 2022 को सामने आई थी, जिसमें न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

वहीं इसके ठीक दस दिन बाद 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में नशे में धुत एक पुरुष यात्री द्वारा कथित तौर पर एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने की एक और घटना सामने आई थी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी