लाइव न्यूज़ :

शशिकला को अन्नाद्रमुक में दोबारा शामिल करने पर पार्टी नेतृत्व चर्चा कर लेगा फैसला: पनीरसेल्वम

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:47 IST

Open in App

मदुरै/चेन्नई, 25 अक्टूबर अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ओ. पनीरसेल्वम ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की विश्वासपात्र रहीं वी के शशिकला को दोबारा शामिल करने पर पार्टी का नेतृत्व चर्चा कर फैसला लेगा। शशिकला खुद को अन्नाद्रमुक का महासचिव घोषित कर चुकी हैं और पार्टी पर नियंत्रण दोबारा पाने का प्रयास कर रही हैं।

इस बीच, पनीरसेल्वम का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी के उनके सहयोगी के. पलानीस्वामी ने कुछ दिन पहले शशिकला की दल में पुनः वापसी की संभावना से बिलकुल इनकार कर दिया था। पनीरसेल्वम से शशिकला के राजनीतिक कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मदुरै में संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में कोई भी शामिल हो सकता है लेकिन उसे स्वीकार किया जाए या नहीं, यह जनता के हाथ में होता है।

उन्होंने कहा कि संस्थापक एम जी रामचंद्रन के समय से ही अन्नाद्रमुक एक कैडर आधारित पार्टी है और अब इसे एक संगठनात्मक ढांचे के आधार पर चलाया जा रहा है जिसमें एक समन्वयक और सह समन्वयक है। पनीरसेल्वम पार्टी के समन्वयक भी हैं।

शशिकला को अन्नाद्रमुक में फिर से शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अन्नाद्रमुक के उच्च नेताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि यह पनीरसेल्वम थे, जिन्होंने शशिकला और उनके गुट के खिलाफ 2017 में ‘धर्म युद्ध’ की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले गुट और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के खेमे की एकता के लिए पनीरसेल्वम ने शशिकला से संबंध तोड़ने की शर्त रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos