बिहार में भाजपा नेताओं को पार्टी प्रभारी बिनोद तावड़े ने बताया जीत का मंत्र

By एस पी सिन्हा | Published: August 6, 2023 06:13 PM2023-08-06T18:13:17+5:302023-08-06T18:15:52+5:30

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी और सुनील ओझा, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हुए।

Party in-charge Binod Tawde told BJP leaders the mantra of victory in Bihar | बिहार में भाजपा नेताओं को पार्टी प्रभारी बिनोद तावड़े ने बताया जीत का मंत्र

बिहार में भाजपा नेताओं को पार्टी प्रभारी बिनोद तावड़े ने बताया जीत का मंत्र

Highlightsविनोद तावड़े ने प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों को दिया टास्कउन्होंने बैठक कर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दिया

पटना: बिहार में भाजपा की जमीन और अधिक मजबूती प्रदान करने महाराष्ट्र से पटना आए भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों को अच्छा टास्क दे दिया है। उन्होंने बैठक कर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बूथ लेवल पर पन्ना प्रमुखों को जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने का काम दिया है। बूथ से लेकर मंडल स्तर कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

पटना में भाजपा की दो दिवसीय बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही सांसदों और विधायकों को टास्क दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी और सुनील ओझा, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा विस्तारकों को मिशन 40 को लेकर प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी गई। 

खासकर उन 10 लोकसभा सीटों पर विशेष चर्चा हुई, जिनपर भाजपा पहले चुनाव नहीं लड़ी है। इसके साथ ही भाजपा ने कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए खास रणनीति के तहत हर सीट पर 7 विस्तारक को लगाया है। इनमें से एक पूरे क्षेत्र के प्रभारी होंगे जबकि 6 अन्य विस्तारक संबंधित लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों पर काम करेंगे।

इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, शाहनवाज हुसैन, तारकिशोर प्रसाद, नंदकिशोर यादव समेत कई नेता शामिल हुए।

 

Web Title: Party in-charge Binod Tawde told BJP leaders the mantra of victory in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे