लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम दिल्ली में भलस्वा कूड़ा स्थल का एक हिस्सा ढह गया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:27 IST

Open in App

उत्तर पश्चिम दिल्ली में सोमवार सुबह को भलस्वा कूड़ा स्थल के एक हिस्से के ढह जाने से कुछ झुग्गियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढे सात बजे भलस्वा कूड़ा स्थल (लैंडफिल) का एक हिस्सा ढह गया और वह झुग्गियों के समीप सड़क पर गिर गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ झुग्गियों को मामूली नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के भी वहां फंसे होने की आशंका नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े सात बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियां करीब ढाई बजे घटनास्थल से लौटीं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई अप्रिय दुर्घटना नहीं घटी। उन्होंने बताया कि सड़क पर से कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें बुलायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVideo: एंबुलेंस के आने में देरी हुई तो JCB से घायल शख्स को पहुंचाया गया अस्पताल, देखें वायरल वीडियो

भारतशाहीन बाग में क्यों नहीं चला MCD का बुलडोजर?

ज़रा हटकेहवा भरने के दौरान जेसीबी का टायर फटा, दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, विचलित कर सकता है वीडियो

भारतक्या आप जानते हैं कि किस देश की कंपनी बनाती है चर्चित बुलडोजर? जानिए कैसे पड़ा इसका नाम जेसीबी

भारतदिल्ली में बोरिस जॉनसन ने गुजरात का क्यों किया जिक्र?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?