लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 75 फीसदी दिव्यांग परिमंदर की पेंशन फिर से बहाल, आधी सिर के साथ जी रहे ज़िंदगी

By बलवंत तक्षक | Updated: July 7, 2019 09:17 IST

कई महीनों बाद उसकी पेंशन फिर से बहाल कर दी गई. वर्ष 2009 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह की कार को मोहाली में मुख्य सड़क पर चढ़ते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में मंत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी और ड्राइवर परिमंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2017 में 75 फीसदी दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया गया.सड़क हादसे के साढ़े नौ साल बाद परिमंदर को मिलनी शुरू हुई पेंशन छह महीने बाद ही बंद हो गई.

सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद आधे सिर के साथ जिंदगी जी रहे पंजाब के परिमंदर सिंह को 750 रुपए महीने के हिसाब से मिलने वाली दिव्यांगता पेंशन बंद करने पर सवाल उठते ही राज्य सरकार ने इसे फिर से शुरू कर दी. पेंशन के लिए उसे पिछले तीन महीने से मोहाली के समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे थे.

कई महीनों बाद उसकी पेंशन फिर से बहाल कर दी गई. वर्ष 2009 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह की कार को मोहाली में मुख्य सड़क पर चढ़ते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में मंत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी और ड्राइवर परिमंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

छह महीने तक कौमा में रहा परिमंदर तीन साल तक न बिस्तर से उठ पाया और न कुछ बोल पाया. उसे वर्ष 2017 में 75 फीसदी दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया गया और इसके बाद उसे 750 रुपए महीना पेंशन मंजूर की गई. सड़क हादसे के साढ़े नौ साल बाद परिमंदर को मिलनी शुरू हुई पेंशन छह महीने बाद ही बंद हो गई.

पेंशन के लिए बार-बार समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे परिमंदर को बताया गया है कि गलत आईएफएससी कोड भरने की वजह से उसकी पेंशन बंद हो गई है. इस मामले के ध्यान में आने पर कैप्टन सरकार ने फौरन पेंशन बहाली के निर्देश दिए.

टॅग्स :पंजाबसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी