लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने पढ़ाई संबंधी अंतर को खत्म करने के लिए उपग्रह टीवी के इस्तेमाल का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून संसद की एक समिति ने सोमवार को शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि कोरोना महामारी में स्कूलों के बंद होने के कारण पढ़ाई संबंधी जो अंतर (लर्निंग गैप) पैदा हुआ है, उसे दूर करने के लिए उपग्रह टेलीविजन का इस्तेमाल किया जाए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समिति ने यह भी फैसला किया कि उसकी अगली बैठक में इसरो के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाली शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के समक्ष सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी बात रखी।

इस बैठक का एजेंडा कोविड महामारी के कारण आए पढ़ाई संबंधी फासले को खत्म करने के लिए योजना बनाने का था।

सूत्रों ने बताया कि सहस्रबुद्धे समेत समिति के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि इस फासले को पाटने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए तथा उन्होंने सुझाव दिया कि दूरदर्शन डीटीएच जैसे उपग्रह टेलीविजन का इस्तेमाल किया जाए क्योंकि इसके लिए बच्चों को इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

सहस्रबुद्धे ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ दूरदर्शन चैनलों पर विषयवार कक्षाओं का प्रसारण भी किया जा सकता है तथा यह क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो ताकि ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी इन्हें देख सकें और पढ़ाई कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?