लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने अधिकारियों से पेगासस, मोदी का ट्विटर खाता हैक होने के संबंध में पूछताछ की: सूत्र

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसदीय समिति ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से पेगासस मामले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर खाते के हैक होने को लेकर पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने डिजिटल क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देने सहित सामाजिक/ऑनलाइन समाचार मीडिया मंच के दुरुपयोग को रोकने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के विषय पर सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के समक्ष बयान दिए।

सूत्रों ने बताया कि कार्यवाही के दौरान समिति के अध्यक्ष थरूर ने स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर फोन को कथित रूप से हैक किए जाने के बारे में सवाल किया, जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि मामला विचाराधीन है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘जब थरूर ने उनसे सहयोग करने को कहा, तो अधिकारियों ने यह कहकर सवाल टाल दिया कि उनके पास पेगासस पर कहने के लिए कुछ नहीं है।’’

समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक किए जाने को लेकर भी मंत्रालय के अधिकारियों से पूछताछ की, लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि अधिकारी इससे अनभिज्ञ नजर आए और उन्होंने वही बताया जो सार्वजनिक रूप से पहले से ज्ञात है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था और ट्विटर के समक्ष यह मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?