लाइव न्यूज़ :

मैं खेद जताने के लिए तैयार था लेकिन सरकार नहीं मानी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कहा

By विशाल कुमार | Updated: December 23, 2021 08:19 IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार ने उन पर दबाव डाला है और सदन के संरक्षक के रूप में उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध को हल करने का कोई प्रयास नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस पूरे सत्र के दौरान राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर बार-बार बाधित हुई।खड़गे ने कहा कि सरकार बिना चर्चा के विधेयक पारित करना चाहती थी।नायडू पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार ने उन पर दबाव डाला है।

नई दिल्ली: संसद का हंगामेदार शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि वह 12 निलंबित सांसदों की ओर से 'खेद' व्यक्त करने के लिए तैयार थे, जिस पर सरकार सहमत नहीं थी क्योंकि वह बिना चर्चा के विधेयक पारित करना चाहती थी।

खड़गे ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार ने उन पर दबाव डाला है और सदन के संरक्षक के रूप में उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध को हल करने का कोई प्रयास नहीं किया।

इस पूरे सत्र के दौरान राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर बार-बार बाधित हुई।

खड़गे ने कहा कि जिस दिन (सांसदों को निलंबित कर दिया गया) मैं उन सभी की ओर से खेद व्यक्त करने के लिए तैयार था। इसे आगे क्यों बढ़ाया जाए... उन्होंने गलती की और हमें सजा दी गई।

खड़गे ने कहा कि यूपीए के राज्यसभा में 68 सदस्य हैं। अन्य विपक्षी दलों के पास 50 हैं। दो निर्दलीय हैं। तो विपक्ष के पास 120 की ताकत है। और एनडीए के पास 118 हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि अगर विधेयकों पर मतदान होगा या यदि विभाजन मांगा जाएगा... तो वे अल्पमत में होंगे। इसलिए उन्होंने पहले ही दिन 12 सदस्यों को सस्पेंड कर दिया।

सदन स्थगित करने पर उठाते हुए उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद हमारे बोलने के लिए खड़े होने से पहले ही सदन दो बजे तक स्थगित हो जाता था. हमें 10 सेकेंड भी नहीं सुनते थे. ऐसा सरकार के दबाव में होता था.

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेराज्य सभाकांग्रेसनेता विपक्षमोदी सरकारएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप