Parliament Winter Session 2022: केंद्र सरकार के विभागों में 979327 पद खाली, आईएएस के 1472 और आईपीएस के 864 पद खाली, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2022 05:04 PM2022-12-14T17:04:47+5:302022-12-14T17:05:41+5:30

Parliament Winter Session 2022: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि व्यय विभाग के भुगतान अनुसंधान विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार एक मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों-विभागों में 9,79,327 पद खाली हैं।

Parliament Winter Session 2022 central government departments 979327 posts vacant 1472 posts of IAS and 864 posts of IPS are vacant, see figures | Parliament Winter Session 2022: केंद्र सरकार के विभागों में 979327 पद खाली, आईएएस के 1472 और आईपीएस के 864 पद खाली, देखें आंकड़े

सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए निर्देश जारी किये हैं। 

Highlightsकेंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों या संगठनों की जरूरत के आधार पर भरा जाता है।सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए निर्देश जारी किये हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के 1,057 पद रिक्त हैं।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 9.79 लाख पद खाली हैं। सरकार ने बुधवार को लोकसभा को जानकारी दी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि व्यय विभाग के भुगतान अनुसंधान विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार एक मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों-विभागों में 9,79,327 पद खाली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है जिन्हें केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों या संगठनों की जरूरत के आधार पर भरा जाता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने खाली पदों को समय पर भरने के लिए निर्देश जारी किये हैं। सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के अधिकारियों के 1,472 पद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के 864 पद तथा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के 1,057 पद रिक्त हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के 6,789, आईपीएस अधिकारियों के 4,984 और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के 3,191 पद स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आईएएस अधिकारियों की संख्या 5,317, आईपीएस अधिकारियों की संख्या 4,120 और वन सेवा के 2,134 अधिकारी हैं।

सिंह ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए 91 अभ्यर्थियों को कोई भी सरकारी सेवा आवंटित नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि यह सीमित प्राथमिकता, चिकित्सा जांच के नतीजे, आरक्षित श्रेणी के विफल दावे और उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के कारण हुआ।

Web Title: Parliament Winter Session 2022 central government departments 979327 posts vacant 1472 posts of IAS and 864 posts of IPS are vacant, see figures

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे