लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 7 फीसदी GDP ग्रोथ का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 15:42 IST

Open in App
ठळक मुद्दे. समीक्षा मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने तैयार की है.आर्थिक सर्वेक्षण बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है, बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा.

मोदी सरकार ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पांच साल के न्यूनतम स्तर 6.8 प्रतिशत रही थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश 2018-19 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है, ‘‘2019-20 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। बीते वित्त वर्ष में पूरे साल वृद्धि दर के निचले स्तर पर रहने के बाद यह अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत है।’’समीक्षा मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने तैयार की है।

04 Jul, 19 11:31 AM

2019-20 के लिए GDP ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण में जीडीपी ग्रोथ 2019-20 के लिए सात फीसदी रहने का अनुमान। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2019 में वित्तीय घाटा 5.8% रहने का अनुमान।  2019-20 में तेल की कीमतों में कमी आने का अनुमान।

04 Jul, 19 11:25 AM

निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

 

04 Jul, 19 11:06 AM

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

आर्थिक सर्वेक्षण से पहले निवेशकों के सतर्कता भरा रुख अपनाने से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 103.37 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 39,942.62 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 35.40 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 11,952.15 अंक पर पहुंच गया। कारोबारियों के मुताबिक , आर्थिक सर्वेक्षण आने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। आर्थिक सर्वेक्षण बृहस्पतिवार को जारी होना है। सर्वेक्षण के बाद शुक्रवार को आम बजट पेश किया जाएगा। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 390.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 287.57 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध लिवाल रहे।

04 Jul, 19 10:05 AM

संसद भवन पहुंची आर्थिक सर्वेक्षण की कापियां

 

04 Jul, 19 10:04 AM

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव मामले में टीएमसी सांसद ने दिया नोटिस

 

04 Jul, 19 10:02 AM

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि मेरी और नई सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा के संसद के पटल पर रखे जाने के लेकर उत्साहित हूं.''

 

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है