'जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है', संसद में घुसपैठ करने वाले सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 14, 2023 03:10 PM2023-12-14T15:10:18+5:302023-12-14T15:11:34+5:30

सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था कि जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है। अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे।

Parliament Intruder Sagar Sharma posted on social media 24 hours before incident | 'जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है', संसद में घुसपैठ करने वाले सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

लोक सभा की दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है

Highlightsसागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला हैसागर किराए पर ई-रिक्शा चलाता थापिता कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते हैं

नई दिल्ली:  लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदने वाले सागर शर्मा ने घटना से 24 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था कि जीतें या हारें, कोशिश करना तो जरूरी है। अब देखना ये है कि सफर कितना हसीन होगा। उम्मीद है फिर मिलेंगे।

दिल्ली पुलिस ने  घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। संसद मार्ग पुलिस थाने में यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी कृत्यों के लिए दंड) और धारा 18 (साजिश आदि के लिए दंड) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), धारा 452 (अवैध प्रवेश), धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाना) और धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करना अथवा हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल रहे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है।

अब तक ये जानकारी सामने आई

लोक सभा की दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। सागर किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। पिता कारपेंटर (बढ़ई) का काम करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सागर की पहचान मनोरंजन से हुई। मनोरंजन भी सागर के साथ ही था।  मनोरंजन पेशे से इंजीनियर है। वह बेंगलुरु के मैसूर का रहने वाला है। संसद के बाहर हंगामा करने वालों में एक महिला नीलम जींद (हरियाणा) की रहने वाली है। उसके साथ जो युवक था उसका नाम अमोल शिंदे है। वह लातूर (महाराष्ट्र) का रहने वाला है।  नीलम बीए, एमए, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET पास है। सभी आरोपी गुरुग्राम के विक्की शर्मा उर्फ जंगली के घर पर ठहरे थे। विक्की और उसकी पत्नी हिरासत में हैं। सातवां आरोपी ललित झा फरार है और उसे ही मास्टरमाइंड माना जा रहा है। ललित ही सभी आरोपियों को विक्की के घर पर लेकर गया था।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी चार वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद में घुसने की योजना बनाई थी। आरोपी सोशल मीडिया मंच के जरिये आपस में संपर्क में थे और बुधवार को संसद आने से पहले उन्होंने रेकी की थी। आरोपी सागर, मनोरंजन, अमोल, नीलम और ललित मंगलवार रात गुरुग्राम में विशाल के घर पर रुके थे और सुबह ये सब संसद भवन के लिए निकले थे। सभी छह लोग संसद में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन केवल दो को ही पास मिला। ललित ने संसद परिसर के बाहर केन के जरिये रंगीन धुआं छोड़ते हुए अमोल और नीलम का वीडियो बनाया था।

Web Title: Parliament Intruder Sagar Sharma posted on social media 24 hours before incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे