लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पिछले दरवाजे से कानूनों में संशोधन करने के लिए वित्त विधेयक का ले रही है सहारा

By शीलेष शर्मा | Updated: July 18, 2019 18:52 IST

आरएसपी के एन.के. प्रेमचंदन ने पूर्व लोकसभा अध्यक्षों की अनेक व्यवस्था को रेखांकित करते हुए संविधान और संसदीय नियमों का हवाला दिया यह साबित करने के लिए कि अनिश्चितका के लिए किस तरह के संशोधनों को वित्त विधेयक के रुप मे पेश नहीं किए जा सकते.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा वित्त विधेयक की आड़ में कानूनों में संशोधन करने को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में गुरुवार (17 जुलाई) कड़ी आपत्ति जताई. विपक्ष का आरोप था कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले दरवाजे से कानूनों में संशोधन करने के लिए वित्त विधेयक का सहारा ले रही है जो संसदीय परंपराओं का घोर उल्लंघन है. यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक के जरिए माल एवं सेवा कर, जीएसटी, प्रत्यक्ष कर, आयकर और धन शोधन रोकथाम अधिनियमों में संशोधन करने का प्रस्ताव सदन में रखा. 

सरकार द्वारा वित्त विधेयक की आड़ में कानूनों में संशोधन करने को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में गुरुवार (17 जुलाई) कड़ी आपत्ति जताई. विपक्ष का आरोप था कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले दरवाजे से कानूनों में संशोधन करने के लिए वित्त विधेयक का सहारा ले रही है जो संसदीय परंपराओं का घोर उल्लंघन है. 

यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक के जरिए माल एवं सेवा कर, जीएसटी, प्रत्यक्ष कर, आयकर और धन शोधन रोकथाम अधिनियमों में संशोधन करने का प्रस्ताव सदन में रखा. 

आरएसपी के एन.के. प्रेमचंदन ने पूर्व लोकसभा अध्यक्षों की अनेक व्यवस्था को रेखांकित करते हुए संविधान और संसदीय नियमों का हवाला दिया यह साबित करने के लिए कि अनिश्चितका के लिए किस तरह के संशोधनों को वित्त विधेयक के रुप मे पेश नहीं किए जा सकते.

  उनका सीधा आरोप था कि सरकार  पिछले दरवाजे से कानून में संशोधन करने की कोशिश कर रही है जो परंपराओं के विपरीत है और गैर संवैधानिक भी. प्रेम चंद्रन ने  अनेक अनुच्छेद और नियमों का ब्यौरेवार उल्लेख किया लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें खारिज करते हुए वित्तमंत्री को  संशोधनों को वित्त विधेयक के रुप में पेश करने की अनुमति दे दी. 

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी कड़ी आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि सरकार संसदीय प्रक्रिया और उसके अधिकारों में हस्तक्षेप कर रही है.

भाजपा के निशिकांत दुबे ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि वित्तमंत्री द्वारा जो विधेयक पेश किया गया है वह पूरी तरह संविधान सम्मत है तथा लोकसभा अध्यक्ष को अधिकार है कि वह अपनी व्यवस्था देकर उसे मनी बिल के रुप में मान्यता दे सके. 

जनता दल यू के राजीव रंजन सिंह ने अधीर रंजन चौधरी की दलीलों का विरोध करते हुए टिप्पणी की कि वह अध्यक्ष की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे है. चौधरी भी पलटवर करने में पीछे नहीं रहे और सरकार पर हमला बोलेते हुए कहा कि मैक इन  इंडिया पूरी तरह विफल रही है यह सरकार केवल नाम बदलने और उसका प्रचार करने का कम कर रही है जबकि जमीन पर कुछ नहीं है. 

पांच हजार अरब  डॉलर की अर्थव्ययस्था के लक्ष्य का तो कांग्रेस ने समर्थन किया लेकिन साथ ही यह भी कह डाला कि इसको हासिल करने की कोई स्पष्ट नीति  सरकार के सामने नहीं है.  उन्होंने दलील दी कि मौजूदा समय में जो तीन हजार अरब डॉलर का जो लक्ष्य अब जो हासिल होने जा रहा है वह आजादी के बाद कांग्रेस तथा अन्य दलों के द्वारा किए गए विकास का नतीजा है.  

उनका मानना था कि पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के  लिए आठ फीसदी जीडीपी चाहिए जो आज नहीं है. बेरोजगारी चरम पर है, निर्यात घट रहा है. निवेश की संभावनाएं नजर नही आ रही. फिर आखिर सरकार इस लक्ष्य को हासिल करेगी. 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीएनडीए सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत