Paris Paralympics 2024: टोक्यो के बाद पेरिस, अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने कांस्य पर किया कब्जा,शुक्रवार को डबल धमाका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2024 16:46 IST2024-08-30T16:35:23+5:302024-08-30T16:46:13+5:30

Paris Paralympics 2024: मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनि लखेरा ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में अपनी लय बरकरार रखी और स्वर्ण पदक जीता।

Paris Paralympics 2024 live updates Avani Lekhara gold women's 10m air rifle final Shooter Mona Agarwal bagged bronze  | Paris Paralympics 2024: टोक्यो के बाद पेरिस, अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने कांस्य पर किया कब्जा,शुक्रवार को डबल धमाका

photo-ani

HighlightsParis Paralympics 2024: दो पदक जीतकर भारत ने पेरिस पैरालिंपिक की शानदार शुरुआत की।Paris Paralympics 2024: निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।Paris Paralympics 2024: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अपना दबदबा बनाया।

Paris Paralympics 2024: शुक्रवार को डबल धमाका हुआ। भारत की स्टार पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा ने स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। लेखरा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया था, जब वह पैरालंपिक खेलों मे पोडियम पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन अवनि ने शुक्रवार को चल रहे पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में अपनी लय बरकरार रखी और स्वर्ण पदक जीता। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो पदक जीतकर भारत ने पेरिस पैरालिंपिक की शानदार शुरुआत की। फ़ाइनल की शुरुआत से ही दो भारतीय शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। जिनकी नज़रें स्वर्ण पर थीं। लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अपना दबदबा बनाया।

249.7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी है। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 246.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। इस बीच, भारत की मोना ने कुल 228.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता और तीसरे स्थान पर रहीं।

इससे पहले दिन में जहां मोना ने 623.1 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड पूरा किया और पांचवां स्थान हासिल किया, वहीं अवनी ने दूसरा स्थान हासिल किया और 625.8 के स्कोर के साथ समाप्त हुई। क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड रखने वाली यूक्रेन की निशानेबाज इरीना शचेतनिक ने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ दिया।

उन्होंने टोक्यो में चीन के झांग कुइपिंग द्वारा निर्धारित 626.0 के पिछले अंक को बेहतर बनाया। भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं। टोक्यो 2020 भारत का सबसे सफल पैरालंपिक खेल था, जिसमें देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीते थे।

Web Title: Paris Paralympics 2024 live updates Avani Lekhara gold women's 10m air rifle final Shooter Mona Agarwal bagged bronze 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे