लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

By धीरज मिश्रा | Updated: July 5, 2024 11:26 IST

Paris Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भारतीय दल के एथलीटों से बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दल के एथलीटों से मिले पीएम मोदी पेरिस ओलंपिक 2024 26 जुलाई से शुरू हो रहा हैपीएम ने कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि इस बार भी खेल के मैदान में आप भारत का नाम रोशन करके आएंगे

Paris Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भारतीय दल के एथलीटों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं।

मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं।

मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं। पीएम ने कहा कि जो सीखने की मंशा से काम करता है उसके लिए सीखने के बहुत अवसर हैं और जो शिकायत में जीना चाहता है तो उसके लिए भी अवसरों की कमी नहीं होती है। दिल जब मेरा देश और मेरा तिरंगा झंडा होता है तो वह कठिनाईयों को साइड में रखकर अपने मिशन पर लग जाता है। मुझे पक्का विश्वास है कि इस बार भी खेल के मैदान में आप भारत का नाम रोशन करके आएंगे।

खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी थीं। मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक 2024 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। 

पीएम ने कहा, कुछ नया करने की कोशिश की है

पीएम ने बाकी खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि, इस बार भी हमने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है। हमने वहां भारतीय समुदाय को थोड़ा सक्रिय करने का प्रयास किया है ताकि वे हमारे खिलाड़ियों के साथ और अधिक जुड़ सकें।

मैं अपनी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मैं आप लोगों का इंतजार करूंगा। जब कार्यक्रम होगा तो मैं यह प्रयास करूंगा 15 अगस्त को लाल किले पर आप लोग भी मौजूद रहें। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024ओलंपिकनरेंद्र मोदीमनसुख मंडावियाPT Usha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?