लाइव न्यूज़ :

Paris 2024 Olympics, Day 13: नीरज चोपड़ा से उम्मीद, आज दिखाएंगे पराक्रम, हॉकी में स्पेन से टक्कर, भारत का 13वें दिन का कार्यक्रम, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2024 05:24 IST

Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा से तफ्सील से जानकारी ली और विभिन्न विकल्पों के बारे में भी पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देParis 2024 Olympics, Day 13 live update: पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावतParis 2024 Olympics, Day 13 live update: अदिति अशोक और दीक्षा डागरParis 2024 Olympics, Day 13 live update: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड

Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम को लेकर देश स्तब्ध है। विनेश फोगाट जहां देश के लिए स्वर्ण या रजत जीत रही थीं। वहां  पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे अब वह खाली हाथ लौटेंगी, जबकि इस खेल में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद अंतिम पंघाल भी बाहर हो गईं। पंघाल पेरिस ओलंपिक में बुधवार को महिलाओं के 53 किलोवर्ग में तुर्की की येतगिल जेनिप से 0 .10 से शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गई। एथलेटिक्स में भी देश को निराशा हाथ लगी। टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम के जर्मनी से 1-3 से हारने से भारत का अभियान खत्म हो गया।

Paris 2024 Olympics, Day 13 live update: भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 13वें दिन बृहस्पतिवार का कार्यक्रम इस प्रकार-

गोल्फ: महिला व्यक्तिगत: अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे

एथलेटिक्स: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी-दोपहर 2.05 बजे

पुरुष भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा रात - 11.55 बजे

कुश्ती: पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत - दोपहर 2.30 बजे

महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे

हॉकी : पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे।

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया हौसला: सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा से तफ्सील से जानकारी ली और विभिन्न विकल्पों के बारे में भी पूछा। उन्होंने विनेश की मदद के लिये इस फैसले के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराने के लिये भी कहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत हो।’

उन्होंने आगे लिखा ,‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’ टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में महिला टीम हार गई।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024नीरज चोपड़ाहॉकी इंडियाSpain
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष