लाइव न्यूज़ :

'एंटीलिया' के पास विस्फोटक सामग्री की साजिश परमबीर सिंह, वाजे ने रची :मलिक का आरोप

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:03 IST

Open in App

पुणे, 30 नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटक सामग्री की साजिश रची थी।

मलिक ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि सिंह और वाजे ने फर्जी पासपोर्ट (विस्फोटक सामग्री की घटना के बाद) की मदद से एक गुंडे को पाकिस्तानी नागरिक दिखाकर उसकी कथित फर्जी मुठभेड़ की योजना भी बनाई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने यह भी दावा किया कि सिंह और वाजे ने एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री वाली एसयूवी मिलने के मामले में राज्य के गृह मंत्रालय को 'गुमराह' किया था।

इस साल की शुरुआत में राकांपा नेता अनिल देशमुख के राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने इसे 'राजनीति से प्रेरित' करार दिया।

इस साल फरवरी में दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास के पास विस्फोटक सामग्री वाली एक एसयूवी मिली थी और इसके कुछ दिन बाद एसयूवी के मालिक कारोबारी मनसुख हिरन का शव ठाणे जिले के मुंब्रा में एक नाले में मिला था।

मलिक ने आरोप लगाया, ''परमबीर सिंह और सचिन वाजे ने एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री की साजिश रची थी। उन्होंने एक गुंडे के पाकिस्तान में प्रवेश और निकास टिकटों के साथ एक नकली पासपोर्ट भी बनवाया था। यदि मनसुख हिरन मारा नहीं गया होता या उसने आत्मसमर्पण कर दिया होता, तो दोनों ने गुंडे को आतंकवादी दिखाकर उसकी फर्जी मुठभेड़ की योजना बनायी थी।''

मंत्री ने दावा किया कि मामले की जांच कर रही एनआईए को वाजे के घर से नकली पासपोर्ट मिला था। उन्होंने कहा कि एनआईए को इसे जनता के सामने रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर