लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से 2002 गुजरात दंगे की पुनः जांच की मांग करते हुए कहा, "अमित शाह ने माना है सरकार प्रायोजित जनसंहार था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 29, 2022 15:37 IST

पप्पू यादव ने बीते 26 नबंर को अमित शाह द्वारा खेड़ा में चुनाल प्रचार के समय 2002 के संबंध में दिये बयान को मुद्दा बना लिया है। उस बयान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि भाजपा ने 2002 में गुंडे और असामाजिक तत्वों को ऐसा सबक सिखाया कि वे गुंडई और बदमाशी करना ही भूल गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने अमित शाह द्वारा 2002 के संबंध में दिये बयान को मुद्दा बनाया और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाईपप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि अमित शाह ने खुद माना कि वह दंगा सरकार प्रायोजित जनसंहार थाअमित शाह ने कहा कि भाजपा ने 2002 में गुंडों को ऐसा सबक सिखाया कि वे गुंडई करना भूल गए थे

पटना: जाप प्रमुख और लोकसभा के पूर्व पप्पू यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा गुजरात चुनाव प्रचार में 2002 हिंसा को लेकर दिये बयान पर उन्हें कटघरे में खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि गोधरा ट्रेन हादसे के बाद हुई हिंसा की एक बार फिर से जांच करवाई जाए। ट्वीटर पर तीखी सियासी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में रहने वाले सुपौल से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीते 26 नबंर को अमित शाह द्वारा खेड़ा में 2002 के संबंध में दिये बयान को मुद्दा बना लिया है।

पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं कि अमित शाह के बयान के आलोक में गुजरात दंगों की पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाय। अमित शाह ने माना है वह दंगा सरकार प्रायोजित जनसंहार था। उसमें शामिल दंगाई आज केंद्र की सत्ता पर क़ाबिज़ हैं! न्याय की मांग है उन्हें कठोर दंड मिले जो नज़ीर बने!"

दरअसल बीते रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात की खेड़ा में आयोजित एक चुनावी रैली में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कोसते हुए कहा था, "1995 से पहले जब गुजरात में कांग्रेस का शासन था, तब गुंडों और असामाजिक तत्वों को हौसले बहुत बुलंद था लेकिन हमने 2002 में उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि वे गुंडई और बदमाशी करना ही भूल गए। 2002 के सख्त कदम से भाजपा ने पूरे गुजरात को स्थायी शांति दी है।"

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गृहमंत्री शाह ने भरूच में कहा, "2002 में कांग्रेस ने गुजरात में सांप्रदायिक दंगों को भड़काने का काम किया था। मैंने यहां भी बहुत दंगे देखे। लेकिन 2002 के बाद यहां किसी की हिम्मत नहीं हुई हिंसा करने की। हमने इनको ऐसा पाठ पढ़ाया, एक-एक को चुन-चुन कर सीधा किया। सबको जेल में डाला, आज 22 साल हो गए, कहीं कर्फ्यू नहीं लगाना पड़ा।"

भाषण के दौरान अमित शाह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को घेरते हुए कहा शाह ने कहा कि दंगे करवाने का काम कांग्रेस का है। इसने गुजरात में कई दफे दंगे करवाकर लोगों को आपस में लड़वाया, उन्हें भड़काया। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक से मतलब था, इसलिए उसने लोगों को हिंसा के लिए शह दिया करती थी।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस काल में गुजरात में इज्जू शेख, पीरजादा और लतीफ जैसे गुंडे और दादा हुआ करते थे, लेकिन आज की तारीख में गुजरात में केवल एक दादा हैं और वो हैं 'हनुमान दादा', उनके अलावा किसी की खड़े होने की हिम्मत नहीं है।"

टॅग्स :पप्पू यादवनरेंद्र मोदीगोधरा कांडसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील