लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः फिल्म 'पानीपत' में महाराजा सूरजमल के गलत चित्रण को लेकर भारी विरोध, प्रदेश के मंत्री ने जताई आपत्ति

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

फिल्म पानीपत विरोधः राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया 'स्वाभिमानी, निष्ठावान और हृदय सम्राट महाराजा सूरज मल का फिल्म निर्माता द्वारा फिल्म पानीपत में किया गया गलत चित्रण निदंनीय है.'

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत रिलीज होने के साथ ही राजस्थान में दर्शकों के निशाने पर आ गई है. पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल के गलत चित्रण को लेकर इसका विरोध शुरू हो गया है.

फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत रिलीज होने के साथ ही राजस्थान में दर्शकों के निशाने पर आ गई है. पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल के गलत चित्रण को लेकर इसका विरोध शुरू हो गया है. इस फिल्म को लेकर प्रदेश के मंत्री और महाराजा सूरजमल के वंशज विश्वेंन्द्र सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है.

उनका कहना है कि यह अत्यंत दुख की बात है कि ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करते हुए भरतपुर के महाराजा सूरजमल जाट जैसे महान पुरूष का चित्रण ‘पानीपत‘ फिल्म में बेहद गलत तरीके से किया गया है. मेरा मानना है कि हरियाणा, राजस्थान और उत्तर भारत के जाट समुदाय में भारी विरोध को देखते हुए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए अन्यथा कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है.

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया 'स्वाभिमानी, निष्ठावान और हृदय सम्राट महाराजा सूरज मल का फिल्म निर्माता द्वारा फिल्म पानीपत में किया गया गलत चित्रण निदंनीय है.'

इसी तरह सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस फिल्म का विरोध करते हुए ट्वीट किया कि इतिहास को गलत तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने से समाज में रोष हैं, महाराजा सूरजमल एक महान अजेय योद्धा रहे हैं. मेरी फिल्म निर्माताओं व सेन्सर बोर्ड से अपील हैं जल्द से जल्द विवादित दृश्यों को हटाया जाए.

टॅग्स :पानीपतराजस्थानवसुंधरा राजेराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’