लाइव न्यूज़ :

पालघर प्रशासनः हिन्दी के बाद गुजराती?, अधिसूचना जारी होने पर विवाद, कांग्रेस- उद्धव ठाकरे ने कहा- अलग भाषा थोपने की कोशिश, नहीं चलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 16:48 IST

Palghar administration: राजमार्ग पर वाहन चालकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने वाला मूल आदेश मराठी में ही जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मराठी का अपमान या उसके महत्व को कम करने का कोई इरादा नहीं था।यह तो सिर्फ शुरुआत है। पालघर से गुजराती थोपना शुरू हुआ है।गुजराती अधिसूचना को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रशासन की ओर से गुजराती भाषा में एक अधिसूचना जारी किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि जल्द ही गुजराती राज्य पर थोप दी जाएगी, जबकि शिवसेना (उबाठा) ने इसे गंभीर मुद्दा बताया। पालघर के कलेक्टर ने जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 19 और 20 जनवरी को आयोजित मोर्चे के मद्देनजर यह आदेश जारी किया था। इस दौरान कुछ जगहों पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही को एहतियात के तौर पर प्रतिबंधित किया गया था। खबरों के अनुसार, गुजरात से आने वाले मोटर वाहन चालकों की सुविधा के लिए इस आदेश का गुजराती में अनुवाद किया गया और सीमावर्ती क्षेत्रों, जैसे अचाद के पास के गांवों में प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मराठी का अपमान या उसके महत्व को कम करने का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर वाहन चालकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने वाला मूल आदेश मराठी में ही जारी किया गया था। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने गुजराती अधिसूचना को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है। पालघर से गुजराती थोपना शुरू हुआ है।

अगर भाजपा को मुंबई के महापौर का पद मिलता है, तो स्पष्ट हो जाएगा कि शहर किसके निर्देशों पर चलेगा।” शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा, “सभी पार्टियों को इसपर गंभीरता से सोचना होगा। क्या पालघर महाराष्ट्र का हिस्सा है या बुलेट ट्रेन या वढवन बंदरगाह के बहाने इसे पड़ोसी राज्य में जोड़ दिया गया है?”

भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने आरोप लगाया कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रची जा रही है। हालांकि, पालघर जिला कलेक्टरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मराठी के अपमान या भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है। राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने वाला मूल आदेश मराठी में ही जारी किया गया था।”

उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बड़ी संख्या में गुजरात से मोटर वाहन चालक आते हैं, इसलिए उन्हें भी यातायात प्रतिबंधों की जानकारी देना जरूरी था। अधिकारी ने कहा, “गुजरात से आने वाले मोटर वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह आदेश गुजराती में अनुवाद करके सीमावर्ती गांवों में प्रदर्शित किया गया। इसी वजह से यह गलतफहमी पैदा हुई।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसपालघरPalgharउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए