लाइव न्यूज़ :

Palestinian flag: फलस्तीन ध्वज पकड़ने में कुछ भी गलत नहीं, कर्नाटक मंत्री जमीर अहमद ने फलस्तीनी राज्य को दिया समर्थन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 14:14 IST

Palestinian flag: फलस्तीन का झंडा लेकर कथित तौर पर दोपहिया वाहन चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर सामने आने के बाद चिक्कमगलुरु में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने खुद फलस्तीन को समर्थन दिया है।चिक्कमगलुरु में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है। देशों का जयकार करने के लिए नारे लगाना गलत है।

कलबुर्गीः कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने कहा कि फलस्तीन का ध्वज पकड़ने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने एक फलस्तीनी राज्य के लिए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों का जयकार करने के लिए नारे लगाना गलत है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग, दावणगेरे और कोलार में सोमवार को मिलाद-उल-नबी जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडे लहराए जाने की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा, फलस्तीन का झंडा लेकर कथित तौर पर दोपहिया वाहन चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच पर सामने आने के बाद चिक्कमगलुरु में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है। खान ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने खुद फलस्तीन को समर्थन दिया है।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FRepublicWorld%2Fvideos%2F993974522422613%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि हम फलस्तीन का समर्थन कर रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि किसी ने झंडा पकड़ लिया, भाजपा इसे एक बड़ा मुद्दा बना रही है। अगर कोई किसी दूसरे देश की जयकार करता है तो यह गलत है, वह देशद्रोही है और उसे फांसी दे देनी चाहिए, लेकिन मेरे हिसाब से (फलस्तीनी) झंडा पकड़ने में कुछ भी गलत नहीं है।’’

यहां संवाददाताओं से बातचीत में आवास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा, ‘‘जैसा कि उन्होंने (केंद्र ने) (फलस्तीन को) समर्थन की घोषणा की है, झंडा पकड़ लिया गया। अन्यथा कोई भी झंडा क्यों पकड़ेगा?’’ भाजपा के आरोप के बारे में एक सवाल पर खान ने कहा कि घटना के संबंध में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :कर्नाटकइजराइलPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत