लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में पाकिस्तानी महिला को दी गई कोरोना वैक्सीन, अस्पताल पर पहले लगाया था बिना टीका दिए लौटाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 11:14 IST

पाकिस्तानी महिला साहर कैसर ने बुधवार को कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई, इससे पहले कोलकाता के ही एक हॉस्पिटल ने साहर को टीका लगाने से मना कर दिया था

Open in App
ठळक मुद्देसाहर ने CoWIN ऐप पर पासपोर्ट के जरिए किया था रजिस्ट्रेशनकोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल ने वैक्सीन लगाने से किया था इनकारपिछले 7 वर्षों से कोलकाता में रह रहीं हैं साहर

30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला साहर कैसर को आखिरकार कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में स्पुतनिक वैक्सीन लग ही गई। साहर के मुताबिक इससे पहले कोलकाता स्थित मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने उन्हें वैक्सीन लगाने से मना कर दिया था।

साहर ने CoWIN ऐप पर पासपोर्ट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक किया था, वह वैक्सीन लगवाने के लिए जरूरी दस्तावेज भी लेकर अस्पताल पहुंची थी लेकिन अस्पताल ने विदेशी नागरिकों के लिए वैक्सीन उपलब्ध न होने का हवाला देकर मना कर दिया।

साहर को रेसिडेंट वीजा मिला हुआ है, वह अपने भारतीय पति के साथ पिछले 7 वर्षों से कोलकाता में रह रहीं हैं। नियमों के तहत साहर को भारतीय नागरिकता 10 साल देश में बिताने के बाद ही हासिल हो सकती हैं।

साहर के मुताबिक कोलकाता के AMRI अस्पताल में जरूरी दस्तावेज दिखाने पर 10 मिनट में वैक्सीन लग गई जबकि दूसरे अस्पताल ने उन्हें वैक्सीन लगाने से मना कर दिया था। 

साहर के पति फरहान मसूद ने इस मामले में कहा, "सरकार को वैक्सीनेशन के संबंध में कड़े दिशा निर्देश जारी करने चाहिए खासकर उन लोगों के लिए जो मेरी पत्नी की तरह लॉन्ग टर्म वीजा पर देश में निवास कर रहे हैं, आखिरकार ये व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा मसला है"

AMRI अस्पताल के ग्रुप सीईओ रूपक बरूआ ने बताया कि CoWIN ऐप के जरिए विदेशी नागरिक भी पासपोर्ट के आधार पर रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगवा सकते है, यहीं प्रक्रिया साहर ने भी अपनाई, कुछ हॉस्पिटल इन मामलों में हिचकते हैं लेकिन वैक्सीन सभी का अधिकार है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोलकाताकोविशील्‍डपाकिस्तानकोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं