लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अग्रिम सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:45 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीमा पर 'बिना किसी उकसावे के'' गोलीबारी की गई तथा मोर्टार से गोले दागे गए, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ''पाकिस्तान ने सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर, पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। ''

उन्होंने कहा कि बाद में पाकिस्तान ने चार बजे से जिले के कस्बा तथा किरनी सेक्टर में अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की।

प्रवक्ता ने कहा, ''भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। ''

उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर सेक्टर के पानसर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमापार से शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि, इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने माकूल जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 35 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी, लेकिन भारतीय पक्ष में किसी तरह की क्षति की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरनाम और करोल कृष्णा सीमा चौकी क्षेत्रों में भी कुछ मिनट तक गोलीबारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए