लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर की भारतीय सीमा में की घुसने कोशिश, सेना ने मार भगाया

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2019 16:10 IST

खबरों के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार से पांच बजे के बीच पाकिस्तान के ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी।

Open in App

एक बार फिर शनिवार को राजस्थान के गंगानगर बॉर्डर पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन को मार भगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि पाकिस्तान का ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था लेकिन सेना के जवानों ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया है।

खबरों के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार से पांच बजे के बीच पाकिस्तान के ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की थी। लेकिन ग्राउंड राडार ने यूएवी के भारतीय क्षेत्र में घुसने को नोटिस किया था। इसके बाद सुरक्षा बल अलर्ट हो गए। और उसे मार भगाया। हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पुलवामा आतंकी हमला और फिर भारत के एयर स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लगाकार आतंकी घटनाओं की खबरें आ रही हैं। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था।

इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानराजस्थानपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह